Home एक्सक्लूसीव सावधान कही आपको भी तो नहीं थमा रहे है सराफा व्यापारी अवैध...

सावधान कही आपको भी तो नहीं थमा रहे है सराफा व्यापारी अवैध सोना….

124
0

छत्तीसगढ़ में सोने की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश: ED ने ज्वेलर्स और सिंडिकेट की 64 करोड़ से अधिक की संपत्ति कर चुकी है अटैच
रायपुर। अगर आप भी सोने के बढ़ते दाम से चिंतित होकर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे है तो सावधान हो जाइये क्योकि प्रदेश में ही ऐसे कई सराफा व्यवसाई है जो अवैध सोना लेकर उसे प्रदेश की भोलीभाली जनता को खुलेआम बेच रहे है। जो की पूरी तरह से अवैध है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में सोने की एक बड़ी तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें राज्य के कुछ प्रमुख ज्वेलर्स, जिनमें रायपुर के सहेली ज्वेलर्स और नवकार ज्वेलर्स शामिल हैं, पर अवैध रूप से तस्करी कर लाए गए सोने की खरीद-फरोख्त का आरोप है। इस मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों और ज्वेलर्स से जुड़ी 64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की थी।
ईडी की जांच में सामने आया है कि इस अवैध सिंडिकेट का मास्टरमाइंड विजय वैद नामक व्यक्ति है, जो विदेशों से भारी मात्रा में सोने की तस्करी कर भारत लाता था। यह सोना मुख्य रूप से भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के रास्ते देश में प्रवेश करता था।
तस्करी के लिए एक सुनियोजित नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता था, जिसमें कोलकाता को मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में उपयोग किया गया। इसके बाद सोना रायपुर, दुर्ग, राजगांव, नागपुर और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में पहुंचाया जाता था, जहां इसे विभिन्न खरीदारों को बेचा जाता था।
जांच में पाया गया कि रायपुर स्थित सहेली ज्वेलर्स और नवकार ज्वेलर्स जैसे बड़े नामों सहित कई अन्य ज्वेलर्स इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे। ये ज्वेलर्स जानते हुए भी तस्करी कर लाए गए सोने की खरीद-फरोख्त कर रहे थे, जिससे यह मामला सामान्य व्यापार से कहीं अधिक गंभीर हो जाता है।
अपनी विस्तृत पड़ताल के बाद, प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए कुल 64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। इस अटैचमेंट में सोने के तस्करों और अवैध सोने के व्यापार में शामिल ज्वेलर्स दोनों की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। सहेली ज्वेलर्स और नवकार ज्वेलर्स के संचालकों सहित सोने के तस्करों पर भी कार्रवाई की गई है और उनकी संपत्तियां भी जब्त की गई हैं।
इस बड़े खुलासे ने छत्तीसगढ़ के ज्वेलरी उद्योग में हड़कंप मचा दिया है और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ईडी मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके और इसमें शामिल सभी दोषियों को कटघरे में खड़ा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here