Home क्रांइम आखिरकार कौन है तिल्दा में महादेव,गजानन और रिशु एप्प का कर्ताधर्ता

आखिरकार कौन है तिल्दा में महादेव,गजानन और रिशु एप्प का कर्ताधर्ता

193
0

नन्दलाल पाँच वर्ष पूर्व भजिया पकोड़े बेचता था
वर्तमान में नेपाल से सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है
रायपुर। तिल्दा नेवरा में महादेव ,गजानंद और रिशु नामक अवैध एप्प के जरिये करोडो रूपए का अवैध व्यापार किया जा रहा है ,लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है की आखिरकार इस अवैध व्यपार को संरक्षण देने वाले भाजपा-कांग्रेस के नेता सहित पुलिस और तथाकथित पत्रकारों का नाम अब खुलकर सामने आ रहा है। विश्वशनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्दलाल नामक व्यक्ति तिल्दा में महादेव और गजानन एप के माध्यम से सट्टा खिलाता है। इस सटोरिये ने करोडो रुपये की चल अचल संपत्ति पिछले 5-6 -वर्ष में अर्जित की है। इस सटोरिये की डिंकी नामक लड़की इंदौर में रहती है जो वही चिकन सेंटर चलाती है। जानकारी के अनुसार इस लड़की के द्वारा भी करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह पैसा अवैध रूप से सट्टे की कमाई का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंकी को उसके पति ने इन्ही उटपटांग हरकतों के कारण छोड़ दिया था।
                               आखिरकार कौन है ये नन्दलाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाँच साल पहले भजिया पकोड़ा बेचने वाला नंदलाल अचानक बेतहासा इफरात पैसा कमाना शुरू कर दिया जब इस बारे में हमारे संवाददाता ने इस बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि नंदलाल ने तिल्दा में फार्म हाउस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास में आलीशान मकान, ग्राम तुलसी में 3 एकड़ जमीन है जो कोल माफिया सुनील से 5 करोड़ में खरीदी गई थी। जिसका खसरा नंबर 626/1 और 625/2 है। पटवारी हल्का नंबर 00017 है। फिलहाल सुनील अग्रवाल अभी कोयला घोटाले में जेल में बंद है। नन्दलाल की तिल्दा में हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड के उत्पादों की एजेंसी है। गोविंद उर्फ बब्बन जो कि निर्दलीय पार्षद है इसने चुनाव में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किया था। इसकी शादी में दुबई से सौरभ चंद्राकर तिल्दा आया था। नन्दलाल ने गरीबों के नाम पर 1 हज़ार से अधिक फ़र्ज़ी खाते खुलवा रखे हैं। जिनका इस्तेमाल सट्टे की रकम के लेनदेन के लिए किया जाता है। नन्दलाल का खरोरा में पेट्रोल पंप है। डी पी एस पब्लिक स्कूल के सुमित के प्रोजेक्ट में 46 नम्बर का बंगला है, इसके आस पास के इलाके में कई एकड़ जमीन नन्दलाल ने खरीद रखी है। नन्दलाल मेघानी नामक रिश्तेदारों के माध्यम से करोड़ों रुपए ब्याज पर चलाता है।
                               बड़े बड़े आएंगे लपेटे में
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राम गिड़लानी नामक व्यक्ति के माध्यम से बघेल को प्रतिमाह 10 करोड़ रुपये महीना नन्दलाल दिया करता था। राम गिड़लानी पूर्व में सिंधी सभ्यता पंचायत का चेयरमैन भी रह चुका है और कांग्रेस का सच्चा सिपाही भी माना जाता है। इसके साथ ही तिल्दा के नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे विकास सुखवानी का भी नाम रिशु एप्प का संरक्षण करने वालो में आया है हाल ही कुछ दिन पहले पुलिस के द्वारा विकास सुखवानी के खाते से अधिकारियों को घूस देने की पुख्ता जानकारी हमारे हाथ लगी है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में पूर्व में जेल जा चुके तथाकथित पत्रकार अविनाश वाधवा के द्वारा भी तिल्दा और उसके आस पास के इलाको में इस अवैध व्यापार को खुलेआम संचालित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here