सांध्य दैनिक खबरभूमि द्वारा आयोजित महोत्सव ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ी सिनेमा की संस्कृति, परंपरा और माटी की खुशबू से रूबरू कराया; प्रमुख संपादक अजय दुबे ने सभी को परिवार संग फ्री में फिल्म देखने आह्वान किया।
रायपुर। राजधानी के श्याम टॉकीज में शुक्रवार, 6 मार्च को आयोजित 7‑दिवसीय छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म महोत्सव का निःशुल्क प्रदर्शन शुरू हुआ। सांध्य दैनिक खबरभूमि द्वारा पहल किए गए इस महोत्सव को स्थानीय फिल्म‑प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया, और अब तक के शो में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती दिखी।
समारोह की शुरुआत में महोत्सव के समन्वयक, खबरभूमि के प्रधान संपादक श्री अजय दुबे ने कहा “छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और माटी की सच्ची खुशबू को जीवंत करती है। इस महोत्सव के माध्यम से हम हर परिवार, रिश्तेदार और दोस्त को यह अनूठा अनुभव निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं। आपका गरिमापूर्ण सहयोग ही इस पहल को सफल बनाता है।”आगे उन्होंने बतलाया की यह फिल्म महोत्सव आगामी १२ मार्च तक लगातार चलेगा। जिसमे प्रतिदिन तीन शो दिखलाया जायेगा जिसका समय होगा दोपहर 12-3 ,3-6 और 6-9 बजे तक दिखलाई जाएगी।



