Home छत्तीसगढ़ यात्री बस के परिचालक कर रहे बुजुर्ग यात्रियों से दुर्व्यवहार

यात्री बस के परिचालक कर रहे बुजुर्ग यात्रियों से दुर्व्यवहार

114
0

लोरमी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र से यात्री बस चालक और परिचालकों (कंडेक्टरो) के द्वारा बुजुर्ग यात्रियों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रेनबो ट्रेवल्स के परिचालक धर्मनाथ सिंह के द्वारा लोरमी से सारधा जाने के लिए बस में सवार हुई बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही उनका हाथ पकड़कर बस से उतारने की घटना सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेनबो ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG04QA3095 के परिचालक धर्मनाथ सिंह के द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही उनका हाथ पकड़कर बस से उतारने की घटना बुधवार की बतलाई जा रही है। इसी बस में सवार अन्य यात्रियों ने भी इस घटना के बारे में बस के परिचालक (कंडक्टर) धर्मनाथ सिंह के व्यवहार की निंदा की है। इसके साथ ही बस संचालक से ऐसे कर्मचारियों को तत्काल रूप से नौकरी से निकालने की मांग भी की गई है। ज्ञात हो कि प्रदेश में आये दिन होने वाली यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी को भरा जाता है। जिसके चलते लगातार दुर्घटनाये होते रहती है, इसके साथ ही इन बस चालकों के द्वारा अधिक सवारी बैठालने के चक्कर में बसों को अपने निर्धारित समय से देरी से भी चलाये जाने की शिकायते आम हो गई है ,अब देखने वाली बात तो यह होगी कि इस तरह यात्रियों से दुर्व्यवहार करने वाले के ऊपर रेनबो ट्रेवल्स के संचालक द्वारा क्या कार्यवाही कि जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here