Home क्रांइम अभी भी तिल्दा में जारी है मैच खाईवाली का काम

अभी भी तिल्दा में जारी है मैच खाईवाली का काम

339
0

महादेव और गजानंद के बाद अब रिशु एप्प का चल रहा है जोर
रायपुर। तिल्दा में मैच खाईवाली का काम अभी भी जारी है। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी के द्वारा रिशु एप्प का इस्तेमाल कर हर महीने करोड़ों रुपये का सट्टा कारोबार किया जा रहा है। यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जिला पुलिस एवं साइबर सेल ने इस मामले में जांच भी कर रही है, लेकिन अभी तक मात्र कुछ छोटी मोटी गिरफ्तारी कर अपनी खानापूर्ति करते नजर आ रहे है। जनता को चिंता है कि इस तरह का अवैध कारोबार उनके शहर की छवि खराब कर रहा है। जबकि रायपुर में महादेव एप पर शिकंजा कसने के बाद से ही खाईवालों में दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन इससे परे तिल्दा में अभी भी रिशु एप के जरिये हर महीने करोडो रूपए का अवैध लेनदेन करने की पुलिस अधिकारियो को पक्के साबुत मिलने के बाद भी पूर्व उपाध्यक्ष पर किसी भी तरह की कार्यवाही ना करना भी अपने आप में एक बड़ा सवाल पैदा कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास सुखवानी के ही कार्ड से महादेव एप में फसे एक बड़े पुलिस अधिकारियो को खरीददारी करवाने का सबूत पुलिस को मिल चूका है लेकिन विकास को एक मंत्री से संरक्षण प्राप्त होने की वजह से अभी तक उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से पुलिस प्रशासन बचते नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here