Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह को दी...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

24
0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.  अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार की सुबह मध्यप्रदेश विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.  अर्जुन सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंगार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम, विधायक  रामेश्वर शर्मा,  भगवान दास सबनानी, स्व.  अर्जुन सिंह के पुत्र एवं विधायक  अजय सिंह राहुल, परिजन सहित जनप्रतिनिधि एवं विधानसभा के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्व.  अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश के विकास और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने समूचे प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में स्व.  अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे 1980 के दशक में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शामिल थे और तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल भी रहे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में उनका देश के विकास में अहम योगदान रहा। वे सदैव गरीब कल्याण और पिछड़ा वर्ग के साथ खड़े दिखाई दिए। स्व.  अर्जुन सिंह वंचित वर्ग के लिए लड़ाई लड़ने में हमेशा अग्रणी रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व.  अर्जुन सिंह ने भारत सरकार द्वारा उज्जैन में सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान को स्थापित करने, वेद पढ़ने-पढ़ाने वालों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के साथ मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में एक चेयर उज्जैन में स्थापित की थी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.  अर्जुन सिंह की 95वीं जयंती पर हम सब उनका पुण्य स्मरण कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here